भोलाधाम के रसोईघर से उठीं लपटें तो मच गई अफरातफरी, लाखों का नुकसान

भोलाधाम के रसोईघर से उठीं लपटें तो मच गई अफरातफरी, लाखों का नुकसान

बदायूं। शहर में बिरुआबाड़ी मंदिर के निकट स्थित भोलाधाम के रसोईघर में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचीं दमकल ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। 

बिरुआबाड़ी मंदिर के नजदीक स्थित भोलाधाम में बने रसोईघर से सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक तेज लपटें उठने लगीं। आग ने करीब ही स्थित टेंट के सामान को भी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि रसोईघर में किसी तरह शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसके बाद आग लग गई। कुछ लोगों ने रसोईघर से धुआं निकलता देखा तो दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया। हालांकि क्षति का वास्तविक अनुमान अभी नहीं लग पाया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto