84 घंटा हनुमान मंदिर पर मंगलवार को मनाया जाएगा बड़ा मंगल पर्व
SAB KI BAAT
Jun 03 2024
1310
बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मंगलवार चार जून को मनाया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया कि प्रातःकाल आठ बजे हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर एवं नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर भव्य दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। सुबह 10 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तत्पश्चात 51 दीपकों से उतारी जाएगी। महाआरती 11 बजे से तथा उसके बाद शीतल शरबत का वितरण प्यास से व्याकुल पथिकों के लिए किया जाएगा।
राजकुमार सिंह सेंगर ने बताया कि हनुमान जी कलियुग के जागृत देव हैं। हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के बड़े से बड़े संकट पल भर में दूर हो जाते हैं। श्री हनुमान जी भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हैं। श्री हनुमान जी बल, बुद्धि,विद्या प्रदान करने वाले एवं संकटों से रक्षा करने वाले हैं। श्री हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT