ढाबे पर खा रहे थे खाना...ट्रांसफार्मर की तरफ गए, धमाका हुआ और चली गई जान

ढाबे पर खा रहे थे खाना...ट्रांसफार्मर की तरफ गए, धमाका हुआ और चली गई जान

बदायूं। ढाबे पर खाना खा रहे ट्रक के चालक और क्लीनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि दोनो ढाबे पर खाना खाने के बाद नजदीक लगे ट्रांसफार्मर की तरफ गए थे कि अचानक ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और आग लगने के बाद लाइट चली गई। बाद में दोनों के शव वहीं नजदीक में पड़े मिले। 


             ----मृतक प्रमोद का फाइल फोटो-----

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी गुड्डू और बमनी गांव निवासी राज ट्रक पर चालक और क्लीनर थे। मंगलवार रात दोनों मुरादाबाद की तरफ चले थे। रात करीब 11 बजे दोनों ने हाइवे स्थित पटियाला ढाबा पर खाना खाया। बताते हैं कि खाना खाकर दोनों ढाबे के नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की तरफ गए थे।

इसी दौरान ढाबे पर मौजूद लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगती देखी। इसके साथ ही लाइट भी चली गई। लोग वहां पहुंचे तो दोनों बेहोशी की अवस्था में वहां पडे़ थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि खाना खाने के बाद गुड्डू और प्रमोद दोनों साथ में ट्रांसफार्मर की तरफ लघुशंका करने गए थे। 

          -----मृतक गुड्डू का फाइल फोटो-----

परिजन बोले- सच्चाई छिपाई जा रही

बदायूं। घटना के बाद मृतकों के परिजन रात ही अस्पताल पहुंच गए थे। प्रमोद के परिवार वालों का कहना था कि कुछ छिपाया जा रहा है। वे मौके पर गए थे लेकिन वहां कुछ ऐसा नहीं लगा जैसा बताया गया है। ट्रक मालिक नसीम ने कहा कि रात उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी कि उनके स्टाफ को करंट लग गया है। उनके अनुसार भी ढाबे पर वैसा नहीं हुआ जैसा कहा जा रहा है। जरूर ढाबे पर कोई बात हुई है, जिसे छिपाया जा रहा है

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto