बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था...हुआ भयानक हादसा, दो की मौत
SAB KI BAAT
May 04 2024
2190
बदायूं। बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक के दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इनमें दो ने दम तोड़ दिया जबकि कार्ड देने जा रहा युवक काफी घायल है।
हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सूर्यनगला निवासी राजकुमार पुत्र रामविलास की बहन की शादी 10 मई को है। राजकुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कार्ड बांटने जा रहा था कि तभी उझानी के भदरौल रोड पर गांव मीहलाल नगला के पास उनकी बाइक की टक्कर किसी वाहन से हो गई। इसमें बाइक सवार अंजेश पुत्र सुरेश पाली निवासी मिर्जापुर सूर्यनगला की मौत हो गई जबकि दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवा रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
