उतरकर ले जाता अस्पताल तो शायद बच जाती अधिवक्ता की जान...(देखें हादसे का वीडियो)
SAB KI BAAT
May 05 2024
4310
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की गाड़ी से टकराकर मृत अधिवक्ता राकेश कुमार की जान शायद बच सकती थी यदि चालक उन्हें टक्कर मारने के बाद उतरकर देख लेता और अस्पताल ले जाता। पर, चालक ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा और गाड़ी भगा ले गया।
शनिवार को दहेमी निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह बाइक से सहसवान गए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे कि मुजरिया क्षेत्र में कौल्हाई पेट्रोल पंप के नजदीक मुड़ते समय हादसे का शिकार हो गए। मुड़ते समय उन्हें पीछे से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस गाड़ी के पीछे आ रही एक और गाड़ी भी इस गाड़ी से भिड़ गई। यह हादसा पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी भगा ले गया। लोगों का कहना है कि यदि चालक उतरकर घायल अधिवक्ता को अस्पताल ले जाता तो शायद उनकी जान बच जाती। टक्कर मारने वाली गाड़ी सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम से पंजीकृत है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
