VIDEO: तीन घंटे मोबाइल टावर पर चढ़ी रही महिला, पिता और भाइयों को मिली सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग

VIDEO: तीन घंटे मोबाइल टावर पर चढ़ी रही महिला, पिता और भाइयों को मिली सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग

बदायूं में जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित टावर का मामला, रोड पर लग गई भीड़

सबकी बात न्यूज

बदायूं। हत्या के मामले में पिता तथा भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल कराये जाने की मांग को लेकर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब तीन घंटा वह टावर के टॉप पर जमी रही। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरवाया गया। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी नेत्रपाल और उसके तीन बेटों सुनील, संजीव और शेरसिंह को करीब एक माह पहले ही हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया गया है। 

(देखें वीडियो) -

मामले का ट्रायल दोबारा कराये जाने की मांग को लेकर नेत्रपाल की बेटी रामा पत्नी जसवीर मंगलवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के सरकारी आवास के पास स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर के बिल्कुल टॉप पर पहुंची महिला को देखते ही वहां मजमा लग गया। रोड का ट्रैफिक भी थम गया और लोग उसे देखने को रुक गए। मौके पर पुलिस और दमकल भी पहुंच गई। अधिकारियों ने जैसे तैसे रामा को समझाकर करीब तीन घंटे बाद नीचे उतारने में सफलता पाई। 

--------

साल 2015 का है हत्या का मामला

बदायूं। साल 2015 में गांव के वीरपाल नाम के एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। बताया जाता है कि वीरपाल और नेत्रपाल के परिवार के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश चल रही थी। हत्या का आरोप नेत्रपाल और उसके बेटों पर लगा था। इसी के चलते उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 

---------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- भाजपा नेताओं पर फिर लगा जमीन कब्जाने का आरोप...परेशान पूर्व सभासद टावर पर चढ़ा

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-bjp-netao-par-laga-jameen-par-kabja-karne-ka-arop

- खाना खाने नशे में टावर पर चढ़ गया, नीचे गिरा तो...

https://sabkibaat.in/post/villegers-death-in-risauli


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto