भाजपा नेताओं पर फिर लगा जमीन कब्जाने का आरोप...परेशान पूर्व सभासद टावर पर चढ़ा
SAB KI BAAT
Sep 15 2025
3750
पूर्व सभासद विजय कोली ने वजीरगंज के कुछ भाजपा नेताओं पर लगाया धमकाने और जमीन कब्जाने का आरोप
बदायूं। भाजपा के नेता जमीनों पर कब्जा करने में लगे हैं। वजीरगंज में एक पूर्व सभासद की जमीन पर कब्जा करने और धमकाने का आरोप क्षेत्र के कुछ भाजपा नेताओं पर लगा है। यह आरोप लगाते हुए एक परेशान पूर्व सभासद सोमवार को मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
बिसौली के वार्ड संख्या पांच के पूर्व सभासद विजय कोली ने कुछ साल पहले वजीरगंज कस्बे में एक जमीन खरीदी थी। उन्होंने कई बार इस जमीन पर निर्माण कराना चाहा लेकिन कस्बे के कुछ भाजपा नेताओं ने हर बार निर्माण नहीं होने दिया। इन नेताओं में एक चर्चित नेता समेत कुछ समय पहले भाजपा में शामिल एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी शामिल है।
बताया जाता है कि परेशान विजय कोली ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस और प्रशासन समेत मुख्यमंत्री तक से की लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे आजिज आकर पूर्व सभासद सोमवार दोपहर को बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गए। इसकी सूचना मिलने पर वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के अलावा एसडीएम राशिकृष्णा भी पहुंच गई। उन्होंने विजय कोली को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान उनके परिवार वाले भी उतरने की गुहार लगाते रहे। करीब चार-पांच घंटे बाद काफी समझाने पर विजय कोली टावर से उतरे। एसडीएम ने उन्हें कारवाई का आश्वासन देते हुए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
