VIDEO: रुपये निकालने के लिए बहन के मरने का सबूत मांग रहे थे बैंक वाले...कब्र से लाश निकाल लाया भाई

VIDEO: रुपये निकालने के लिए बहन के मरने का सबूत मांग रहे थे बैंक वाले...कब्र से लाश निकाल लाया भाई

ओडिशा के क्योंझर इलाके में हुई दिल को झकझोर देने वाली घटना

19300 रुपये जमा थे बहन के बैंक खाते में, बैंक वाले नहीं निकाल रहे थे

सबकी बात न्यूज 

न्यूज नेटवर्क। ओडिशा के क्योंझर इलाके में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया। मर चुकी बहन के खाते में जमा पैसा बैंक द्वारा न निकाले जाने तथा मरने का सबूत मांगने के बाद भाई अपनी बहन की लाश कब्र से निकाल लाया और बैंक पहुंच गया। 

दरअसल यहां रहने वाले जीतू मुंडा की बहन कलारा मुंडा की जनवरी में मौत हो चुकी है। बैंक खाते में उसका पति नॉमिनी था, लेकिन पति की भी मौत हो गई। कलारा मुडा के खाते में 19300 रुपये जमा थे। अकेला वारिस होने के नाते जीतू को वह पैसा निकालना था साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे रुपयों की जरूरत भी थी। बताया जाता है कि रुपये निकालने के लिए जीतू कई बार बैंक गया, लेकिन हर बार बैंक कर्मियों ने उसे नियमों का वास्ता देते हुए रुपये देने से मना कर दिया तथा बहन के मरने के सबूत मांगे। आदिवासी तथा अनपढ़ होने के कारण जीतू को भी बैंक नियमों की जानकारी नहीं थी। 

(देखें वीडियो)- 



इसके चलते सोमवार को उसने अपनी बहन की लाश कब्र से निकाल ली और करीब तीन किमी पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। उसने ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के बरामदे में कंकालनुमा लाश को रख दिया। लाश को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। लाश की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जीतू को समझाकर जल्द रुपये दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। 





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto