वीडियोः देखने को निकलवाईं सोने की चेन और फिर उठाकर भाग गया झपटमार, रोता रहा गया कारोबारी
SAB KI BAAT
Nov 28 2025
2700
बदायूं। शहर के सराफा बाजार में एक दुकान में एक युवक ने पहले देखने को सोने की चेन निकलवाईं और उसके बाद उनमें से तीन चेन उठाकर भाग गया। युवक के भागते ही सराफा कारोबारी सन्न रह गया और रोते हुए शोर मचाने लगा, लेकिन तब तक झपटमार बाजार की भीड़ में गुम हो गया।
(देखें वीडियो)-
मामला शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे का है। शहर के हलवाई चौक सराफा बाजार में जुगल किशोर प्रहलादी लाल के नाम से सराफा की दुकान है। यहां रोजाना की तरह दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक युवक वहां आया
- सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपित युवक-
और दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे कई चेन दिखाईं, जिन्हें वह देखकर बॉक्स के ढक्कन में रखता रहा। इसी बीच अन्य ग्राहक भी दुकान
पर आ गए तो दुकान स्वामी उनमें व्यस्त हो गया। इसी बीच युवक वहां से सोने की चेन लेकर भागने लगा। ये देखकर दुकानदार सन्न रह गया। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक भीड़ में गुम हो गया। बताते हैं कि युवक तीन चेन लेकर भागा है, जिनकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
969
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
540
-
जिला
184
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
