ककराला के दो ज्वैलर्स ने खरीदा था चोरी का 18 किलो सोना, कर्नाटक पुलिस ने दी दबिश तो भागे
SAB KI BAAT
Apr 24 2025
6620
बदायूं। कर्नाटक के एक बैंक से ढाई साल पहले हुए सोना चोरी के मामले में कर्नाटक पुलिस ने ककराला में दबिश दी, लेकिन उससे पहले ही आरोपित दोनों ज्वैलर्स भाग गए।
बतात हैं कि करीब ढाई साल पहले एक बैंक के लॉकरों को तोड़कर चोरों ने 18 किलो सोना चोरी कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो चोरों के तार एटा जिले से जुड़े मिले, जिसके बाद पुलिस ने एटा निवासी गुड्डू, हसरत और असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रिमांड पर लेने के दौरान पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो चोरों ने ककराला के दो ज्वैलर्स के नाम बताए, जिनको उन्होंने सोना बेचा था। इन ज्वैलर्स के नाम राहुल शर्मा और शाहनवाज खान बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस के पहुंचने की सूचना इन ज्वैलर्स को पहले ही लग गई, जिसके बाद ये अपने घरों से भाग गए। पुलिस ने दबिश देकर उन्हें तलाश करने की कोशिश की लेकिन दोनों की दुकानें भी बंद मिलीं। पुलिस अब दोनों को ढूंढने में लगी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
