खड़े ट्रक में पीछे से आकर घुस गया दूसरा ट्रक, पलटा तो दबकर चली गई चालक की जान
SAB KI BAAT
Apr 24 2025
2430
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आकर दूसरा ट्रक घुस गया, जिसमें दबकर एक ट्रक के चालक की मौत हो गई।
घटना बुधवार देर रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर मरौरी मिलकिया के बीच हुई। पहिया पंक्चर होने के कारण यहां एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि खड़ा ट्रग खंती में जाकर पलट गया। इसके नीचे ट्रक का चालक 22 वर्षीय सलमान दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सलमान बुलंदशहर जिले की
खुर्जा तहसील के गांव लालपुर का रहने वाला था। टक्कर लगने से दूसरे ट्रक का चालक मूसाझाग के गांव घिलौर निवासी जितेंद्र घायल हो गया एक ट्रक के हेल्पर बुलंदशहर निवासी बिलाल को भी चोटें आईं। बृहस्पतिवार को मौके पर पुलिस पहुंची और मशीन की मदद से ट्रक को उठवाया और सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT