वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

13 नवबंर को जिला अस्पताल में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में एक बैठक सोमवार को हुई, जिसे विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक हरिओम पाठक ने कहा कि अधिक से अधिक युवा बजरंग दल के मंच पर

आकर त्रिशूल दीक्षा लें। उन्होंने कहा कि लोगों की जान खून की कमी के कारण न जाए इसके लिए 13 नवंबर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। 

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने बजरंग दल के रक्तदान एवं त्रिशूल दीक्षा तथा विश्व हिंदू परिषद के बैनर पर वंदे मातरम समारोह सप्ताह का कार्यक्रम सबको बताया कि किस तरह से प्रत्येक चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सभी भारतीयों के साथ मिलकर वंदे मातरम का गायन करेगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का उद्घोष किया। 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष डीएन शर्मा, श्रीमती महेश्वर सिंह, समरसता प्रमुख अरविंद गुप्ता, धर्म प्रसार प्रमुख, अचल सक्सेना, साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम रस्तोगी, विभाग संगठन मंत्री तेजपाल, जिला प्रचार प्रमुख मयूर गुप्ता तथा कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto