उतारते समय ट्रक पर लदा ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबकर युवक की मौत

उतारते समय ट्रक पर लदा ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबकर युवक की मौत

बदायूं। सहसवान में ट्रक से ट्रैक्टर उतारते समय एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें एक युवक की नीचे दबने से मौत हो गई। 

मामला आयशर ट्रैक्टर एजेंसी का है। शुक्रवार को यहां नये ट्रैक्टर ट्रक में भरकर आए थे। बताया जाता है कि ट्रक अनलोड करते समय एक ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे 20 वर्षीय रामसेवक दब गया। रामसेवक के ऊपर ट्रैक्टर पलटते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग उधर दौड़ पड़े। जैसे तैसे ट्रैक्टर को हटाकर रामसेवक को निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर उसके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों के अनुसार, रामसेवक की अभी शादी नहीं हुई थी तथा वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। 






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto