प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला कुशीनगर में बदायूं के तीन शिक्षक सम्मानित

प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला कुशीनगर में बदायूं के तीन शिक्षक सम्मानित

बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन विमर्श कार्यशाला का आयोजन 14  व 15 जून को कुशीनगर के पीएन नेशनल स्कूल फाजिलनगर में किया गया। इसमे प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से आए उत्कृष्ट शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।


जनपद बदायूं से प्राथमिक विद्यालय कोट विकास क्षेत्र बिसौली की प्रधानाध्यापक चंचल उपाध्याय, उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया विकास क्षेत्र आसफपुर के सहायक अध्यपाक सुशांत सक्सेना व प्राथमिक विद्यालय नवादा मधुकर विकास क्षेत्र दातागंज के सहायक अध्यापक ओमेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया। इसमें विद्यालय स्तर पर छात्रों के सर्वांगीण विकास, उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण निर्माण व शैक्षिक प्रतियोगिताओं हेतु छात्रों के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रयासों हेतु बीएसए डॉ. रामजियावान मौर्य, जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं गुणवत्ता सत्येन्द्र कुमार मौर्य एवं मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto