एमपी, राजस्थान से आए थे स्नान को, पुलिस ने रोकी बसें तो दो-दो हजार में करना पड़ा टेंपो

एमपी, राजस्थान से आए थे स्नान को, पुलिस ने रोकी बसें तो दो-दो हजार में करना पड़ा टेंपो

बदायूं। मध्यप्रदेश और राजस्थान से दशहरा पर गंगा स्नान करने कछला आना काफी महंगा पड़ गया। इन लोगों को पुलिस ने मुजरिया में रोक दिया और बसें कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ी करा दीं। तपती दोपहर में इन लोगों को मैदान में ही नल के पानी से स्नान करना पड़ा। हालांकि कुछ लोग गंगा स्नान करने टेंपो से रवाना हो गए लेकिन 15 किमी की दूरी के लिए उन्हें टेंपो के भी दो-दो हजार रुपये देने पड़े।

गंगा दशहरा के कारण कछला में रविवार को लाखों लोगों की भीड़ जुटी। इस बार भीड़ ने पिछले साल के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। ऐसे में प्रशासन ने शनिवार से ही रूट डायवर्जन कर दिया था। मुजरिया चौराहे पर भी सुबह छह बजे से ट्रैफिक रोक दिया गया था। गंगा स्नान करके मध्यप्रदेश व राजस्था ने भी हजारों श्रद्धालु आए थे तो तमाम लोग बसों से यात्रा कर रहे थे। इन बसों को मुजरिया पर रोक दिया गया। पुलिस ने इन बसों को कृषि इंटर कॉलेज के मैदान पर खड़ा करा दिया। तपती दोपहरी में ये लोग यहां खड़े रहे तो गर्मी से त्रस्त तमाम लोगों ने यही स्नान आदि किया।

-----

श्रद्धालु बोले- बाहर के नंबरों की बसों को नहीं घुसने दिया

बदायूं। मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ से आए राजकुमार का कहना था कि वे चार धाम यात्रा करके हरिद्वार से आ रहे हैं। यहां सुबह छह बजे ही आ गए थे। कछला में नहाने का कार्यक्रम सात बजे का था लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। उनका आरोप है ेिक पुलिस ने बाहर के नंबर देखकर बसों को आगे नहीं जाने दिया जबकि लोकल बसें और डग्गामार दौड़ते रहे। उन्होंने बताया कि तमाम लोग गर्मी से त्रस्त होकर खुले में ही नहाने को मजबूर रहे। बाद में दो-दो हजार रुपये में टेंपो करके कछला स्नान करने गए। राजस्थान के सुखराम सिंह का भी यही कहना था। उन्होंने बताया कि मजबूर होकर मैदान में ही खाना तक बनाना पड़ा। स्नान भी नहीं कर पाए। उनका भी आरोप था कि लोकल बसें और टाटा मैजिक को पुलिस ने नहीं रोका। 

--------

चार घंटा जाम रहा हाइवे, गर्मी से हलकान हुए लोग

बदायूं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बेतरतीब वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई और करीब चार घंटे हाइवे जाम के हवाले रहा। डग्गामारों में सवारियां बैठाने के लिए उनके चालकों ने वाहन सड़क पर खड़े कर लिए। ऐसे में पुल से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 

----

जेबकतरों ने वकील का पर्स साफ किया

बदायूं। गंगा स्नान कर घर लौटने के लिए स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े शहर के मोहल्ला कल्याननगर निवासी वकील जितेंद्र कश्यप का पर्स किसी जेबकतरे ने साफ कर दिया। वकील के अनुसार, पर्स में करीब छह हजार रुपये, एटीएम और पैन कार्ड था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto