एक बाइक पर तीन सवार...ओवरस्पीड भी बनी वजह, होली पर बुझ गए दो घरों के चिराग
SAB KI BAAT
Mar 03 2026
3740
राजपुर रोशन नगर में ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे से घुस गई थी बाइक, एक युवक की मौके पर ही हो गई थी मौत, दूसरे ने भी दम तोड़ा
सबकी बात न्यूज
रुदायन (बदायूं)। सोमवार रात इस्लामनगर क्षेत्र के राजपुर रोशन नगर में हुए हादसे में घायल हुए दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। एक युवक की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी।
सोमवार रात दारानगर निवासी हेमंत कुमार उर्फ अंकित चौधरी, मनोज कुमार व फूलकुमार बाइक से जा रहे थे। बताते हैं बाइक फूलकुमार चला रहा था। राजपुर रोशन नगर के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, साथ ही तीन सवार होने के कारण बाइक पर नियंत्रण नही हो सका। हादसे में हेमंत कुमार उर्फ अंकित चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पुलिस ने अस्पताल भेजा था लेकिन वहां उसने भी दम तोड़ दिया। बताते हैं कि हादसे के बाद फूलकुमार वहां से भाग गया था।
------
मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
- ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी बाइक, एक युवक की मौके पर हुई मौत
https://sabkibaat.in/post/bike-rammed-into-tractor-trolley-a-young-man-died-on-the-spot


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
