ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी बाइक, एक युवक की मौके पर हुई मौत
SAB KI BAAT
Mar 02 2026
3840
दूसरा गंभीर रूप से घायल, बाइक की रफ्तार काफी तेज बता रहे प्रत्यक्षदर्शी
सबकी बात न्यूज
रुदायन (बदायूं)। ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से बाइक के भिड़ने से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसा सोमवार रात को इस्लामनगर के राजपुर रोशन नगर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। उनकी रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के समय बाइक पीछे से ट्रॉली में जा घुसी। जोरदार धमाके के साथ बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दारानगर निवासी हेमंत कुमार उर्फ अंकित चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा।
-----
तीसरे युवक का नहीं चला पता
बदायूं। हादसे के बाद तीसरा युवक कहां गया, काफी देर तक इस बात का पता नहीं चला। कुछ लोगों का कहना है कि वह पास ही के एक नाले में गिर गया था तो कुछ का कहना था कि उसे कम चोट आई थी और वह मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा युवक शराब भी पीये हुए था।



Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
