बदायूं की इस जगह से लापता हुए तीन बच्चे...घर के बाहर खेल रहे थे, पुलिस ने लगवाए पोस्टर
बिसौली के वार्ड संख्या 17 के रहने वाले हैं तीनों बच्चे, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बिसौली के वार्ड संख्या 17 ईदगाह रोड के रहने वाले तीन बच्चे विगत 18 मार्च को घर के बाहर खेल रहे थे। इसके बाद वह लापता हो गए। पांच दिन गुजर जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है। उनके परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने भी बच्चों के फोटो के साथ पोस्टर चस्पा किए हैं।
लापता हुए तीन बच्चों के नाम आहिल और रसूल अहमद पुत्रगगण नूर मुहम्मद तथा आरिस पुत्र अमीर अहमद हैं। इनमे रसूल आठ साल, आहिल 10 साल का आरिस 14 साल का है। बताया जाता है कि तीनों 18 मार्च को अपने घर के बाहर खेल रहे थे लेकिन रात तक वापस नहीं आए। परिवार वालों ने उन्हें तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।
------
तेलंगाना की दरगाह जाने की करते थे बात
बदायूं। पुलिस ने तीन बच्चों की गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए उनके फोटो सहित पोस्टर आसपास के इलाकों में चस्पा कराये हैं। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है। बताया जाता है कि बच्चे अक्सर तेलंगाना के नेल्लूर स्थित एक दरगाह जाने की बात करते थे। यह भी कहा जा रहा है कि इससे पहले वे वहां जा चुके हैं। इसको ध्यान में रखकर भी पुलिस उनकी तलाश जारी रखे हैं। हालांकि अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।





Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
