उझानी में तीन घरों से लाखों का माल साफ कर गए चोर, एक जगह जगने पर भागे
SAB KI BAAT
Nov 04 2024
1530
बदायूं। उझानी क्षेत्र के गांव संजरपुर में चोरों ने तीन घरों से करीब छह लाख का माल पार कर लिया जबकि चौथे घर में चोरी करने के दौरान जाग होने से चोर उल्टे पांव भाग खड़े हुए।
रविवार को आधी रात के बाद पहली वारदात गांव निवासी राजेंद्र सिंह के यहां हुई। राजेंद्र पूर्व सैनिक हैं। चोर उनके घर में घुसकर एक कमरे में रखे जेवर समेत 40 हजार रुपये निकालकर ले गए। परिजन सुबह चार बजे सोकर उठे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद चोर सोमपाल के मकान में घुस गए। यहां से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये नगद के अलावा सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। इसके अलावा अवीत कुमार के
घर से चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर चुराकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब चोरों की तलाश की तो कुछ बक्से और कपड़े दो अलग- अलग स्थानों पर जंगल में पड़े मिले। चोरों ने सोमपाल के भाई रणधीर के मकान को भी निशाना बनाने की कोशिश की। दोनों भाइयों के मकान बराबर-बराबर ही है लेकिन जब सोमपाल के घर परिजनों ने जागकर शोर मचाया तो रणधीर के परिजन जाग गए। बताते हैं कि वारदात से पूर्व चोरों ने उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
