राजस्थान से बदायूं तक पशुओं को उठाते थे ये पशु तस्कर...फिर बेच देते थे, पुलिस ने छह दबोचे

राजस्थान से बदायूं तक पशुओं को उठाते थे ये पशु तस्कर...फिर बेच देते थे, पुलिस ने छह दबोचे

पशु तस्करों में तीन महिलाएं भी शामिल, पुलिस ने 64 गौवंशीय पशुओं के साथ पकड़ा

बदायूं। सहसवान की पुलिस ने ऐसे पशु तस्कर गिरोह को पकड़ा है जो राजस्थान से यूपी के गंगा किनारे बसे वाले शहरों तक अपने पशुओं को चराने लाता था और इसके साथ ही रास्ते भर से पशुओं को उठा लेता था। इसके बाद इन पशुओं को मुरादाबाद के पशु तस्कर को बेच देता था। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह पशु तस्करों को 64 गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने विगत बुधवार को छह पशु तस्कर दबोच लिए। इनमे पास से 36 गाय, 22 बैल और सांड़, दो बछिया तथा चार बछड़े बरामद हुए। तीन पशु तस्करों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्राम बडेरिया में वन विभाग के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। 

-------

भीलवाड़ा से दो महीने पहले चले थे पशु तस्कर

बदायूं। पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया कि वे राजस्थान के भीलवाडा से करीब दो माह पहले अपने निजी गोवंशीय पशुओं को लेकर चराने के लिये चले थे। हर साल वे अपने पशुओं को लेकर उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे बसे हुए शहरो में चराने के लिये लेकर आते है। रास्ते में पड़ने वाले गांव के लोगों के कहने पर दूसरे पशुओं को तथा सड़कों पर घूमते हुए गोवंशीय पशुओं को भी अपने साथ ले लेते है। इन पशुओं को वे

मुरादाबाद के राजवीर भल्ला नाम के व्यक्ति को बेच देते हैं। विगत दो दिसंबर को उन्होंने उझानी क्षेत्र में खडे एक ट्रक में मुरादाबाद के राजवीर भल्ला नाम के व्यक्ति को गोवंशीय पशु जंगल से गाडी में लदवा दिये थे। बाद में पता चला कि लोग उनका पीछा कर रहे है, तो वे लोग वहां से जंगल के रास्ते से शेष गोवंशीय पशुओं को लेकर आ रहे थे कि तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 

--------

ये पशु तस्कर हुए गिरफ्तार

1. मंगल सिंह (45) निवासी ग्राम भगवानपुर थाना पारोली जनपद भीलवाड़ा, राजस्थान 

2. दीवान सिंह (20) निवासी ग्राम भगवानपुर थाना पारोली जनपद भीलवाड़ा राजस्थान

3. लक्षमण उर्फ लच्छो (60) ग्राम पलासेड थाना पारोली जनपद भीलवाड़ा, राजस्थान

4. मंजू (40) निवासी ग्राम भगवानपुर थाना पारोली जनपद भीलवाड़ा, राजस्थान

5. रेखा (40) वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुर थाना पारोली जनपद भीलवाड़ा, राजस्थान

6. बादाम (45) वर्ष पत्नी केशव निवासी ग्राम माता जी का झोपड़ा, थाना डिबलाना, जिला कोटा बूंदी, राजस्थान


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto