पहले 'पुलिस' को पीटा, फिर 'पुलिस' को ही सौंप दिया...बदायूं में आखिर क्यों हुई दरोगा की पिटाई

पहले 'पुलिस' को पीटा, फिर 'पुलिस' को ही सौंप दिया...बदायूं में आखिर क्यों हुई दरोगा की पिटाई

कचहरी में दरोगा से पहले हुई खींचातानी, फिर वकील टूट पड़े दरोगा पर

वकील के साथ खड़ा था चेन उठाकर भागने वाला आरोपित

बदायूं। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में सादी वर्दी में एक दरोगा को वकीलों ने पीट दिया। दरोगा पर जमकर लात-घूंसे बरसाए गए और बाद में वकील उसे सिविल लाइंस थाने ले गए। 


बताया जाता है कि विगत दिनों सराफा बाजार से एक ज्वैलर्स के यहां तीन चेन उठाकर भागने वाला आरोपित एक वकील के साथ खड़ा था। अनुमान है कि आरोपित यहां सरेंडर करने आया था। जब इसकी सूचना चौकी पुलिस को लगी तो एक दरोगा वहां सादी वर्दी में आ गया। लोगों का कहना है कि दरोगा आरोपित को खींचकर ले जाने लगा। इस पर वकीलों ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर दरोगा ने पुलिसिया भाषा का प्रयोग किया, जिससे वकील आक्रोशित हो गए। इसके बाद एक वकील ने दरोगा से हाथापाई कर दी तो उसके बाद सभी वकील दरोगा पर टूट पड़े। वकीलों ने दरोगा को जमकर पीटा। इससे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। बाद में वकील दरोगा को पकड़कर सिविल लाइंस कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंप दिया। देर शाम एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने इस मामले की जांच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को सौंप दी। हालांकि प्रेसनोट में पुलिस ने इसे वकीलों के साथ दरोगा की छीनाझपटी बताया है लेकिन सोशल मीडिया पर दरोगा से हाथापाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, दरोगा का नाम हितेश आजाद है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto