घर से खाने की चीज लेने निकली थी मासूम, दुकानदार ने बना लिया हवस का शिकार
SAB KI BAAT
Oct 07 2024
2680
बदायूं। उसहैत में एक वहशी युवक ने सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मासूम अपने घर से खाने के लिए कुछ चीज लेने किराना की दुकान तक गई थी कि इसी दौरान दुकानदार युवक ने उसे दबोच कर दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाजार बंद करा दिए। 
थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की सात साल की बेटी रविवार देर शाम अपने खाने के लिए कुछ लेने घर के पास स्थित तारिक पुत्र सुल्तान की किराना की दुकान से कुछ लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर तारिक ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिवार वालों को तारिक की हरकत बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने आ गए
और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताते हैं कि देर रात पुलिस ने तारिक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, सोमवार को मामले की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कस्बे का बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बामुश्किल लोगों को समझाया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT