बाबा की अंत्येष्टि में आया था युवक...गहरे पानी में डूबकर हुआ लापता

बाबा की अंत्येष्टि में आया था युवक...गहरे पानी में डूबकर हुआ लापता

बदायूं। शाहजहांपुर से बाबा की अंत्येष्टि में शामिल होने आया युवक गंगा में गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। 

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराकलां निवासी लुटई शाक्य की अंत्येष्टि करने उनके रिश्तेदार बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम अटेना गंगाघाट पर शनिवार को आये थे। अंत्येष्टि करने के बाद सभी लोग नहाने लगे। इसी दौरान लुटई का 18 वर्षीय पोता अमकेश्वर नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अमकेश्वर के डूबते ही साथ आये लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फोन करके पुलिस को भी बुला लिया साथ ही गंगा घाट पर मौजूद लोग उसे तलाशने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। मोटरवोट से भी डूबे युवक को तलाश किया गया लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto