अफसर ने खाने में दिया पनीर का ऑर्डर...खाना शुरू किया, तो सामने आ गई हड्डी, फिर हुआ यह

अफसर ने खाने में दिया पनीर का ऑर्डर...खाना शुरू किया, तो सामने आ गई हड्डी, फिर हुआ यह

सब की बात न्यूज। अमरोहा जिले के गजरौला में हवेली होटल में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने यहां खाना खाने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया। हुआ ये कि राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के डायरेक्टर उड़ीसा के ऑब्जर्वर श्रीश कुमार दिल्ली जाते समय अपने बेटे के साथ अमरोहा के गजरौला में स्थित हवेली होटल पर रुके। यहां उन्होंने खाने में दाल मखानी व कढ़ाही पनीर का ऑर्डर किया। खाने आने के बाद जब उन्होंने खाना शुरू किया तो कढ़ाही पनीर की सब्जी में एक हड्डी निकल आई। यह देखकर अफसर का पारा हाई हो गया। पहले तो उन्होंने होटल स्टाफ की जमकर फटकार लगाई और फिर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, पुलिस व खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने हड्डी का नमूना लिया और होटल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto