दो-दो लोगों से थे पत्नी के अवैध संबंध...पति बन रहा था बाधा तो मरवा डाला

दो-दो लोगों से थे पत्नी के अवैध संबंध...पति बन रहा था बाधा तो मरवा डाला

बदायूं। अलापुर में पिछले दिनों एक भट्ठा मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को राजफाश कर दिया। मजदूर की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी तथा पूर्व प्रेमी से मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।कुछ दिन पहले अलापुर में गांव चितौरा निवासी 45 वर्षीय रामवीर का शव खेत में पड़ा मिला था। उसके गले में अंगोछा कसा था जिससे प्रतीत होता था कि उसकी हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने हरवीर पुत्र मेहरवान निवासी ग्राम अभियासा बगिया थाना अलापुर, राजपाल पुत्र डोरीलाल ग्राम सिरसा थाना सिविल लाइंस को पकड़ा। पूछताछ में हरवीर ने जो खुलासा किया उसमें रामवीर की पत्नी शिखा उर्फ दुर्गा का नाम भी सामने आया। 

----------

पुलिस को ये बताया हरवीर ने-

बदायूं। पूछताछ में हरवीर ने बताया कि रामवीर की पत्नी शिखा से उसके अवैध संबंध थे। इससे पहले शिखा के संबंध राजपाल से भी थे। उन दोनो के अवैध संबंधो की जानकारी रामवीर को हो गयी थी। इसके बाद शिखा ने उसे व राजपाल को चार मार्च को अलापुर भट्ठे पर बुलाया था यहां शिखा ने उससे उसके पति रामवीर को रास्ते से हटाने को कहा। हरवीर के अनुसार, शिखा ने उससे कहा कि वह शादी के बाद से ही रामवीर को पसंद नहीं करती है और अब उससे तंग आ गई है। 

इसके पश्चात तीनों ने भट्ठे पर ही बैठकर रामवीर को मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार रामवीर को एक जगह बुला लिया। हरवीर ने रामवीर को जमकर शराब पिलाई। रामवीर को बहुत अधिक नशा हो गया तो उसने नशे मे हरवीर से कहा कि उसे शिखा और उसके संबंधों के बारे में जानकारी है और वह दोनों को जेल भिजवाएगा। इसके बाद हरवीर ने अंगोछे से गला घोंटकर रामवीर को मार डाला। 

---------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- बदायूं और अलापुर में दो जगह मिलीं लाशें...हत्या या कुछ और!

https://sabkibaat.in/post/dead-bodies-found-at-two-places-in-badaun-and-alapar---murder-or-something-else-

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto