बदायूं। रविवार को उझानी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास कुछ ऐसा मिला कि लोग उसे देखकर खौफजदा हो गए। दरअसल यहां लोगों ने एक नरकंकाल पड़ा देखा। इसे देखकर लोग सहम गए। बाद में कंकाल के पास ही पड़े कपड़ों और चप्पलों के आधार पर इसकी शिनाख्त मौसमपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीक के भाई फारूख के रूप में हुई।
मूसाझाग के गांव मौसमपुर निवासी ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीक का भाई फारुख गल्ले का काम करता था। बताया जाता है कि वह 19 मई को उझानी किसी काम से गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। 20 मई को शफीक ने पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से पुलिस के साथ परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। रविवार को एक कंकाल मेडिकल कॉलेज के पास मिला, जिसके पास कपड़े, चप्पल व अन्य कुछ सामान पड़ा था। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद सूचना फारूख के परिजनों तक पहुंची तो वे मौके पर आए और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
969
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
540
-
जिला
184
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
