काश्तकार ही निकला तस्कर... साढ़े तीन लाख के डोडा छिलका के साथ पुलिस ने धरा
SAB KI BAAT
Sep 15 2024
1860
बदायूं। अफीम की खेती करने वाला काश्तकार ही तस्कर निकला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे उसके दो साथियों के साथ पकड़ लिया। उनके पास से चार कट्टों में 39.100 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।
बीते शनिवार की रात कुंवरगांव पुलिस चेकिंग कर रही थ्ज्ञी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हसनपुर शराब के ठेके के पास सडक से बाईं ओर बाग में तीन लोग डोडा छिलका लिये बैठे हैं। पुलिस ने छापा मारकर यहां से तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुरेन्द्र , वीरपाल व राजू बताए। उनके पास से चार कट्टे डोडा छिलका भी बरामद हुआ।
------
डंफर चालकों और मजदूरों को बेचता था छिलका
बदायूं। पकड़े गए सुरेंद्र ने बताया कि उसके नाम पर अफीम की खेती करने का लाइसेंस है। जब अफीम की खेती तैयार हो जाती है तो वह तथा उसके दोनों साथी कुछ डोडा छिलका अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने छिपाकर रख लेते हैं। इसके बाद नवनिर्माण हाईवे पर चल रहे डंफर चालकों तथा मजदूरांे को बेच देते हैं। रात भी वे लोग डोडा छिलका बेचने के लिये आये थे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT