खेत में बिछा था 'मौत' का करंट, पहले किसान और फिर सांड़ की गई जान

खेत में बिछा था 'मौत' का करंट, पहले किसान और फिर सांड़ की गई जान

बदायूं। छुट्टा जानवरों से खेत की रखवाली के लिए बिछाया गया तारों का जान एक किसान और एक बेजुबान की मौत का कारण बन गया। करंट की चपेट में आकर पहले किसान की मौत हो गई जबकि कुछ ही देर बाद एक सांड़ भी इसकी जद में आकर जान गवां बैठा। 

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम तिगोड़ा निवासी राजेंद्र बीते मंगलवार की रात अपने दामाद अजीत के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। वह गांव के नरेश के निजी नलकूप से खेत में पानी लगा रहे थे। इसी बीच किसी ने पानी के पाइप को फाड़ दिया। जब खेत में पानी जाना बंद हो गया तो राजेंद्र पाइप देखने चले गए। बताते हैं कि जहां पाइप फटा था वहां किसी ने हाईटेंशन लाइन के तार से लोहे का नंगा तार नीचे जमीन पर खूंटा लगाकर लगभग 10 मीटर लंबी लाइन बिछा दी थी। इसमें करंट दौड़ रहा था। यहां राजेंद्र ने पाइप ठीक करने की कोशिश की लेकिन वह सही नहीं हुआ। इसके बाद वह निजी नलकूप की तरफ लौटने लगे। इसी दौरान उनका पैर तार के जाल में फंस गया। इससे उन्हें जोरदार करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि करंट के कारण जलने से उनका आधा पैर ही गायब हो गया।

-----

खेत में घुसे सांड़ को भी लगा करंट, मौके पर मौत

बदायूं। बताते हैं कि इसके बाद खेत में एक छुट्टा सांड़ भी घुस आया। वह भी इस करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी तुरंत मौत हो गई। काफी देर बाद जब राजेंद्र नहीं लौटे तो उनका दामाद भी नलकूप की ओर गया तो उसे हादसे का पता चला। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई। परिजन भी मौके पर आ गए। सुबह पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सांड़ के शव को भी दफन करा दिया। अजीत ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर गैरकानूनी तरीके से तार बिछाने का आरोप लगाया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto