बिना बात देते थे गालियां, मौका मिला तो घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

बिना बात देते थे गालियां, मौका मिला तो घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भिंड में गरीब परिवार की मां बेटी को घर में घुसकर पीटने का आरोप प्रधान के पति और देवर पर लगा है। परिजनों का कहना है कि दोनो आरोपित उन्हें आए दिन परेशान करते रहते थे। बुधवार को मौका पाकर घर में घुस आए और उन्हें जमकर पीटा। 

गांव निवासी देववती पत्नी छविराम का आरोप है कि गांव की प्रधान के पति धनपाल तथा प्रधान के देवर केशवलाल उन्हें आए दिन बिना बात के परेशान करते रहते हैं। अकारण ही गंदी-गंदी गाली देते हैं। बुधवार को दोनों मौका देखकर घर में घुस आए तथा उसे व उसकी बेटी नीलम को जमकर पीटा। मारपीट में दोनों को काफी चोट आईं तथा सिर व नाक से खून बहने लगा। शोर मचने पर दोनों भाग गए। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto