गाय को कुचला फिर एक किमी घसीटता ले गया डंपर...आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
SAB KI BAAT
Aug 25 2025
1410
बदायूं। रेत भरे एक ओवरलोड डंपर ने सड़क पर बैठी गाय को कुचल दिया। इसके बाद चालक ने डंपर दौड़ा दिया और गाय को करीब एक किमी तक घसीटता हुआ ले गया। आक्रोशित लोगों ने पीछा कर डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विगत रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर के कलान की तरफ से रेत भरा एक डंपर आ रहा था। उसावां कस्बे से होकर गुजर रहे मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे पर कई गाय सड़क किनारे बैठी थीं। बताते हैं कि डंपर की गति काफी तेज थी। इसी दौरान डंपर एक गाय के ऊपर चढ़ गया और उसे कुचल दिया।
बताते हैं कि कुछ लोगों ने देखकर शोर मचाया तो चालक ने डंपर की गति और तेज कर दी, जिससे गाय डंपर के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और उसकी मौत हो गई। इसी दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने डंपर का पीछा किया और कुछ दूर जाकर चालक को पकड़ लिया। तब तक वहां और भी लोग एकत्र हो गए। सभी ने डंपर चालक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। चालक ने अपना नाम सलमान निवासी वार्ड संख्या आठ, बिल्सी बताया। वह फरुर्खाबाद से रेता भरकर बदायूं आ रहा था। पुलिस ने बजंरग दल कार्यकर्ताओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter