अंतरंगता, अश्लीलता और फिर ब्लैकमेल...ये 'हनी' बड़ी खतरनाक, चार साथियों के साथ कर रही थी हनी ट्रैप
SAB KI BAAT
Aug 25 2025
1950
बरेली। लोगों को बातों के जाल में फंसाने के बाद उनसे अंतरंगता बढ़ाकर उनके अश्लील फोटो या वीडियो बनाए जाते और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। बरेली में हनी ट्रैप का ये धंधा खूब चल रहा था। गिरोह ने एक युवक को फंसाकर पांच लाख की डिमांड रखी लेकिन पुलिस ने गिरोह को धर लिया। गिरोह में एक हनी नाम की एक युवती भी शामिल है।
दरअसल, पुलिस के पास एक शिकायत आई थी, जिसमें एक युवक ने कहा था कि एक युवती ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिये और अब वह उससे पांच लाख की डिमांड कर रही है। पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए जांच की तो मामला सही निकला। जांच के बाद पुलिस ने एक युवती और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वालों में हनी उर्फ नेहा खान नाम की एक युवती समेत अवधेश, आकाश, गुड्डू बंजारा और मिथिलेश गंगवार शामिल हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपितों को मीडिया के सामने पेश कर मामले का खुलासा किया।
-------
होटल ले गई, फिर बुलाया साथियों को
बरेली। शिकायत करने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले युवती का उससे फोन पर संपर्क हुआ था। इसके बाद वह उससे बात करने लगी। वह भी उसके जाल में फंसता गया और बातचीत का सिलसिला मुलाकातों में बदल गया। दो दिन पहले युवती ने उसे एक होटल में बुलाया। वह उसे एक स्कार्पियो गाड़ी में होटल ले गए। जब वे होटल में पहुंचें तो युवती ने अपने साथियों को वहां बुला लिया और उसके अश्लील फोटो बना लिए। इसके बाद युवती उसे ब्लैकमेल करने लगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
