‘साइंस क्विज’ में विद्यार्थियों ने की दिमागी कसरत, प्रश्नों के दिए तार्किक जवाब

‘साइंस क्विज’ में विद्यार्थियों ने की दिमागी कसरत, प्रश्नों के दिए तार्किक जवाब

मदर एथीना स्कूल में हुआ आयोजन, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उनकी तार्किक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल में सीनियर वर्ग में कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों हेतु एक ‘साइंस क्विज’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 

विद्यार्थियों को चार दलों में तथा क्विज को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया था, जिसमें शामिल थे- रैपिड फायर राउंड - समय की सीमा में सटीक उत्तर। विजुअल राउंड, चित्रों और प्रयोगों को पहचानना। बजर राउंड - सबसे तेज़ प्रतिक्रिया देने की चुनौती। 

प्रतियोगिता के दौरान भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान और नवीनतम तकनीकी आविष्कारों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में प्रफुल्लचंद्र दल में कक्षा-11 से अर्नव पंकज वैश्य, वेदांस गुप्ता, कक्षा-10 से मानस वाजपेयी एवं कक्षा-9 से प्राची विजयी रहे। 

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए विद्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और बताया कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने और सोचने का एक तरीका है। ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर विद्यर्थियों में जिज्ञासा और ‘क्यों’ पूछने की आदत डालना है। आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में वही आगे बढ़ेगा जिसके पास नवाचार की सोच होगी। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी विज्ञान के प्रति इतने जागरूक और उत्साही हैं।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto