कक्षा आठ के बच्चों को दी गई विदाई, बीईओ बोले-शिक्षा विकास की मूल जड़
सबकी बात न्यूज
बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस बीच कक्षा आठ के बच्चों को फेयरवेल पार्टी भी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी, जगत ओमप्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प और माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीईओ ने बच्चों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की मूल जड़ है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। श्री वर्मा ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया और कहा कि इन्हीं बच्चों में भविष्य में कोई बड़ा अधिकारी बनेगा। इसके लिए जरूरी है, आगे की शिक्षा जारी रखना।
उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कक्षा आठ के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने बीईओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने भी सभी बच्चों को भविष्य में शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। इस मौके पर बीईओ ने जनपद स्तर पर आयोजित रसोईया पाककला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की रसोईया सीमा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगीता रानी रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार, मिथिलेश और कुसुमलता आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
