खबर पर 'मुहर' : सपा का साथ छोड़ा...मौका देखकर 'भगवा' ओढ़ा

खबर पर 'मुहर' : सपा का साथ छोड़ा...मौका देखकर 'भगवा' ओढ़ा

बदायूं। चार दिन पहले 'सब की बात' पर चली खबर पर आज उस वक्त मुहर लग गई जब नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष इशरत अली और नगर पंचायत फैजगंज के अध्यक्ष इसरार अहमद समेत सैकड़ों लोगों ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। फर्क केवल इतना रहा रहा कि 'सब की बात' न्यूज ने मोदी की सभा में सपा को ये फटके लगने की बात बताई थी लेकिन वह शुक्रवार को आकर लगा। खैर...झटका तो सपा को लगा ही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे और झटके और फटके पार्टी को लगना तय है। (नीचे और पढ़ें) -

22 अप्रैल को 'सब की बात' की खबर-

सपाः बिसौली मे खा चुकी झटके...क्या मोदी की रैली में और लगेंगे फटके ?

https://sabkibaat.in/post/sp-already-shocked-in-bisauli-will-there-be-more-shocks-in-modi-s-rally-

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को और बड़ा झटका लगा। दो नगर पंचायत अध्यक्षों ने सपा को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें नगर पंचायत सैदपुर के अध्चक्ष इशरत अली खां और नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के अध्यक्ष इसरार अहमद शामिल हैं। 


लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की मौजूदगी में सैदपुर के चेयरमैन इशरत अली, फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार अहमद के अलावा बिसौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख कुशेंद्र पाठक, सपा के जिला सचिव बेचे सिंह, बिसौली विधानसभा के महासचिव रवींद्र शर्मा, सपा जिला सचिव सुरेंद्र सिंह सागर, बिसौली रोटरी क्लब के सचिव आलोक गर्ग, अग्रवाल सभा बिसौली के मंत्री पराग अग्रवाल, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सक्सेना, मुंसिफ बार एसोसिएशन के शोभित सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली। (नीचे और पढ़ें) -

-------

ये भी हुए शामिल - 

बदायूं। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदौई आर्येंद्र पाल सिंह, सपा के विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, फैजगंज बेहटा के पूर्व चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरों प्रसाद मौर्य, निहाल मौर्य, पूर्व सभासद प्रभाकर शर्मा, विनीत शर्मा, अनस खां उर्फ बिट्टू, राजू कोरी ने भाजपा ज्वाइन की। इनके साथ सैकड़ों अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

-----------

संबंधित खबरों को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ें- 

सपाः शिगूफों से रुख पलटने की कोशिश...पर, जनता का मूड भांपना मुश्किल

https://sabkibaat.in/post/sp-trying-to-change-the-attitude-from-shigufs---but-it-is-difficult-to-gauge-the-mood-of-the-public-

सपाः पार्टी को जीत की आस...पर, कहीं भारी न पड़ जाए 'बगावत' और 'सन्यास'

https://sabkibaat.in/post/sp-the-party-is-hopeful-of-victory-but--rebellion--and--renunciation--should-not-outweigh-it-

- सपा नेता ने दूसरे को गरियाया, तो दूसरे ने भी रपटाया...जानें कहां का है मामला

https://sabkibaat.in/post/abuse-between-two-politition

- सपाः धर्मेंद्र का टिकट कटवाया...फिर भी सही 'भाव' नहीं मिल पाया


सपाः सम्मेलन पूरे विधानसभा क्षेत्र का.....'नेता' ज्यादा, जनता कम

सपा में 'सियासी यतीम' हो चुका मुसलमान

सपाः रूठे होते तो मना लेते.....पर यहां कहानी 'बगावत' की है
https://sabkibaat.in/post/samajwadi-party-story

तो क्या भतीजों की तरफ है शिवपाल का इशारा ! ...लोग ले रहे 'चटखारा'


23 साल तक नहीं भेदा जा सका सपा का किला...अब गुटबाजी से बिखरनें लगीं 'ईंटें'



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto