सपा नेता ने दूसरे को गरियाया, तो दूसरे ने भी रपटाया...जानें कहां का है मामला

सपा नेता ने दूसरे को गरियाया, तो दूसरे ने भी रपटाया...जानें कहां का है मामला

बदायूं। चुनाव नजदीक हैं तो हर छुटभैया नेता इस फिराक में है कि प्रत्याशी की नजदीकी कैसे भी हासिल हो जाए। इसी चक्कर में सभी कोई न कोई जुगत लड़ा भिड़ा रहे हैं क्योंकि अगर प्रत्याशी जीता तो बाद में उन्हें भी भाव मिलने लगेगा। इसी चक्कर में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यालय पर हंगामा हो गया। एक नेता ने दूसरे को जमकर गरियाया तो दूसरे ने भी पहले को रपटा दिया। 

दरअसल, कुछ दिन पहले सपा के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन हुआ था। दो दिन पहले क्षेत्र के ही एक सपा नेता ने दूसरे नेता से गाली गलौज करनी शुरू कर दी। मामला कार्यालय पर वर्चस्व को लेकर था। सपा नेता चाहता है कि कार्यालय पर उसका आधिपत्य पूरी तरह हो ताकि प्रत्याशी पर उसका अच्छा असर पड़े लेकिन विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा पदाधिकारी होने के कारण दूसरे नेता की भी इसमें दखलअंदाजी थी जो पहले नेता को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। इस कारण सपा नेता ने कार्यालय पर दूसरे को जमकर गाली दीं तो दूसरे नेता भी पहले को गरिया दिया। बताते हैं कि मामला सपा प्रत्याशी आदित्य यादव तक भी पहुंचा तो बाद में दोनों को समझाया गया। यह मामला बिल्सी में काफी चर्चित रहा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto