समर कैंप में दिया ‘ब्यूटीशियन एवं ‘मेडीटेशन’ का विशेष प्रशिक्षण
SAB KI BAAT
May 24 2024
1430
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में शुक्रवार को ‘समर कैंप’ में विविध प्रकार के प्रशिक्षण के साथ-साथ ‘ब्यूटीशियन’ के अंतर्गत शिक्षिका इंचार्ज श्रीमती मोनिका, लवी एवं जे़बा के अतिरिक्त सौंदर्य की विशेष प्रशिक्षिका श्रीमती कोमल गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया। वह अपनी सहयोगियों के साथ बालिकाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने आईं। उन्होंने बच्चों को गर्मी के दौरान अपनी त्वचा का संरक्षण करने के साथ ही विशेष घरेलू नुस्खों के माध्यम से अपने रंग-रूप एवं त्वचा को कैसे और अधिक संवारा तथा सुरक्षित किया जा सकता है, इसका प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा ‘मेडीटेशन’ के अंतर्गत प्रशिक्षिका ज्योति द्वारा विद्यार्थियों को ‘मेडीटेशन’ के द्वारा ध्यान की मुद्रा में रहते हुए आंखें बंद करके वस्तुओं को पहचानना, पढ़ना आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि दिनों दिन बढ़ते तापमान एवं प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा को बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। साथ ही कठोर, शुष्क एवं हानिकारक वातावरण का सामना भी करना पड़ता है। अतः ऐसे माहौल के दौरान हम अपने शरीर, त्वचा एवं सौंदर्य को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं इसका प्रशिक्षण अथवा ज्ञान होना विद्यार्थियों को अत्यंत आवश्यक है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter