खुद था शादीशुदा, पर जब प्रेमिका की हुई शादी तो कर दी ये खौफनाक वारदात
SAB KI BAAT
Jun 02 2024
2190
सम्भल। युवक खुद शादीशुदा था लेकिन एक युवती के प्रेम में गिरफ्तार हो गया। जब प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई तो शादीशुदा होकर भी प्रेमी यह बर्दाश्त नहंी कर सका और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।
चन्दौसी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी निवासी पन्नालाल के घर के सामने दूसरे मकान में मुरादाबाद जनपद के थाना पाकबड़ा का युवक आकाश किराये पर रहता था। इसी दौरान युवक का पन्नालाल की पुत्री प्रीति से प्रेम हो गया, मगर आकाश ने अपनी प्रेमिका से खुद के शादीशुदा होने की बात छिपा ली। कुछ दिन बाद प्रीति की शादी जिला रुद्रपुर के थाना किच्छा निवासी अजय कुमार से हो गई। कुछ दिन पहले प्रीति की लाश मिली थी।
शनिवार की रात पुलिस ने प्रीति हत्या का खुलासा किया तो हत्यारोपी आकाश ने बताया कि प्रेमिका की शादी से वह खिन्न हो गया था और उससे बदलना लेने की ठान ली। उसने कभी भी अपनी प्रेमिका को इसका अहसास नहीं होने दिया कि वह उससे नाराज है। दोनों के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। शादी के छह माह बाद 20 मई को प्रीति अपने मायके आई। तब आकाश ने सोचा कि अब उसका काम हो जाएगा। 29 मई की सुबह उसने प्रीति को मिलने के लिए बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया पर बुला लिया। सुबह दस बजे प्रीति बुलाए गए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद वह उसे घुमाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद उसने बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ागांव के पास जाकर बाइक रोक दी और प्रीति की गला घोटकर हत्या करने के बाद ईख के खेत में शव छिपा दिया। इसके बाद वह प्रीति का मोबाइल फोन लेकर मुरादाबाद अपने घर आ गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक की शिनाख्त की और आरोपी को घर जाकर दबोच लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
938
-
बदायूं समाचार
610
-
गतिविधियां
494
-
राजनीति
162
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
