बदायूं में सड़क हादसे में छह की मौत...सड़क पर इतना खून कि पुलिस को बिछानी पड़ी पुआल
SAB KI BAAT
Oct 31 2024
4670
बदायूं। दीपावली मनाने आ रहे छह लोगों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। ये सभी लोग नोएडा से एक लोडर में बैठकर उझानी क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। नोएडा से दीपावली मनाने कुछ लोग अपने घर आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही उनका लोडर टेंपो मुजरिया के पास पहुंचा कि उसी दौरान गांव से निकले एक ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ा। इसी दौरान एक कार सवार भी उधर से आ रहा था। हडबड़ाहट में कार भी डिवाइडर से जाकर भिड़
गई। हादसे के बाद कार सवार वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर टेंपों की भिडंत गांव से अचानक निकलकर हाईवे पर आए ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई थी। हादसे में छह लोगों की मौत का समाचार है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी ब्रजेश सिंह भी वहां पहुंच गए। हादसे के बाद मौके पर इतना खून और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए कि पुलिस को उन्हें पुआल डालकर ढकना पड़ा।
------
मौके पर पड़ी हैं ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइटें
बदायूं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर ही स्थित एक गांव से एक ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से निकलकर एकाएक हाईवे पर आ गया था। लोडर की गति भी तेज थी, इसलिए वह ट्रैक्टर से भिड़ गया और हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को भगा लीे गया। मौके पर ट्रैक्टर की कुछ टूटी लाइटें भी मिली हैं।
-----
हादसे के बाद की तस्वीरें-
- इसी लोडर टेंपों में बैठे थे लोग-
- हादसे के बाद एंबुलेंस से जाते घायल-
- इसी गाड़ी में सवार था चालक जो डिवाइडर से भिड़ी--
-गाड़ी को देखती पुलिस-
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT