एक परिवार के चार लोगों को लील गया हादसा, दो मासूमों समेत मां-बाप भी हुए मौत का शिकार

एक परिवार के चार लोगों को लील गया हादसा, दो मासूमों समेत मां-बाप भी हुए मौत का शिकार

बदायूं। बदायूं-मेरठ मार्ग पर टेंपों की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। इनमें दो मासूमों समेत एक ही परिवार के चार लोग शामिल थे। हादसे के बाद दंपती समेत दो मासूम बच्चे भी काल के ग्रास बन गए। ऐन दीवाली वाले दिन हुए इस हादसे के बाद केवल रिश्तेदारों की ही नहीं बल्कि पूरे गांव की आंखें नम हैं। 

बृहस्पतिवार सुबह मुजरिया के पास लोडर टेंपो की भिड़ंत गांव के अंदर से गलत दिशा में निकले एक ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई थी। पीछे से आ रही एक कार भी इस दौरान टेंपो से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक बाइक सवार भी था जो पीछे से कार में टकराया था। 

------

ये लोग बने हादसे का शिकार

बदायूं। हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे व दो महिलाओं समेत छह लोग शामिल हैं। इसमें बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव ककरी निवासी कन्हई के परिवार के चार लोग हैं। हादसे में करीब 35 वर्षीय कन्हई पुत्र देवप्रसाद व कन्हई की 32 वर्षीय पत्नी कुसुम समेत उनका छह साल का बेटा कार्तिक व सात साल की बेटी शीनू की मौत हो गई। इसके अलावा 16 साल का अतुल पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना उझानी व 36 वर्षीय पानकुमारी निवासी मिर्जापुर भी अपनी जान गवां बैठे। 

-------

ये हुए घायल

- धर्मवीर 28 पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कंजर चकरपुर थाना भुता बरेली  

- मनोज 22 पुत्र प्रेमपाल निवासी चरसौरा थाना इस्लामनगर 

- मेघसिंह 22 पुत्र विघाराम  निवासी ग्राम खिरकवारी थाना जुनावई, सम्भल

- कप्तान सिंह 38 पुत्र रामलाल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना उझानी 

- आकाश 28 पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम बिलहत थाना बिनावर ( बाइक सवार व्यक्ति)

--------

टेंपो चालक ने बताया मौके का हाल

बदायूं। हादसे में लोडर टेंपों का चालक मनोज कुमार निवासी ग्राम चरसौरा थाना इस्लामनगर भी घायल हो गया। उसने बताया कि मृतक नोएडा सेक्टर-62 में सब्जी की खेती का काम करने वाले थे और दीवाली का त्योहार मनाने अपने घर आ रहे थे। मुजरिया क्षेत्र में गांव के पास सामने से गलत दिशा से अचानक ट्रैक्टर आ जाने से ट्रैक्टर की चपेट में टेंपो आ गया और जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पीछे आ रही एर्टिगा कार भी पीछे से टकरा गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर के बाद सभी सवारियां सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। 

------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- बदायूं में सड़क हादसे में छह की मौत...सड़क पर इतना खून कि पुलिस को बिछानी पड़ी पुआल

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto