शास्त्री जी की प्रतिमा के नीचे बना डाला कूड़ाघर, भाकियू ने जताया रोष
SAB KI BAAT
Jun 10 2025
1490
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यह ईमानदारी और सच्चाई का अपमान
बदायूं। शहर के शास्त्री चौक पर देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे अस्थायी कूड़ाघर बनाए जाने पर रोष प्रकट किया। भाकियू ने इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यह ईमानदारी और सच्चाई का अपमान है।
शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की स्थापना पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष शब्बीर हसन खां के कार्यकाल में की गई थी जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपामाला गोयल के कार्यकाल में 2018 में की गई थी। शहर के प्रमुख चौराहे में शुमार शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा की याद समाजसेवियों को
किसी विशेष मौके पर ही आती है। बाकी समय प्रतिमा के पास अस्थायी कूड़ाघर यहां के आसपास के लोगों ने बना लिया है। इससे आक्रोशित भाकियू ने अब यह मुद्दा उठाया है।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि किसानों के हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। शास्त्री चौक पर कूड़ादान बनाकर वहां के स्थानीय लोग देश के महान प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंडल
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने नगर पालिका परिषद से कई बार सफाई और कूड़ा करकट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है, लेकिन पालिका प्रशासन भी इस ओर से उदासीन है।
वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि यह देश के किसानों का और ईमानदारी का अपमान है। इस अवसर पर सुरेश दीवान, सुरेश, पप्पू सैफी, मुन्ना सेठी, वीरेंद्र पाली, नकी अहमद, उमाशंकर, उदयवीर सिंह राजपूत, शिवदयाल सागर, श्रीपाल मौर्य, सुरेश, रमेश चंद्र फौजी आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT