...और जब पुलिस वाला हाथ से नीचे की ओर गंदा इशारा करके बोला...'ये है तोता'
SAB KI BAAT
Jun 10 2025
5930
बदायूं। जख्मी तोते को रेस्क्यू करने पहुंचे कुछ पशु प्रेमियों से एक पुलिस कर्मी ने इतनी भद्दी बात कह दी कि पशु प्रेमियों को खल गया। इस मामले की शिकायत पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने एक्स के जरिये पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

विकेंद्र शर्मा ने एक्स पर बदायूं पुलिस और आईजी रेंज को टैग करते हुए लिखा है कि मंगलवार को न्यायालय से किसी पुलिस कर्मी का फोन आया था कि यहां एक तोता जख्मी पड़ा है इसे रेस्क्यू करा लीजिए। इसके बाद पशु प्रेमी के साथी दीपेश दिवाकर तथा यश दिवाकर न्यायालय के गेट संख्या एक पर पहुंच गए। वकौल विकेंद्र, यहां एक पुलिसकर्मी खड़ा था। जब दोनों ने उस पुलिसकर्मी से पूछा कि भैया तोता कहां है तो पुलिस कर्मी ने नीचे अपनी पैंट की तरफ भद्दा इशारा करते हुए कहा- 'ये है तोता।'

पुलिसकर्मी के इस अभद्र व्यवहार से आहत पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को एक्स पर टैग करते हुए शिकायत की है। अब लोग इस पोस्ट पर कमेंट करके पुलिस की आलोचना कर रहे हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
