राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव का कार्यक्रम हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ छह उपनगरों में मनाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र भगवा ध्वज के आरोहण के साथ एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह सत्य प्रकाश मौर्य तथा कार्यक्रम अध्यक्ष देवदत्त शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में छह उत्सव मनाता है। इनमें वर्ष प्रतिपदा, हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, विजयदशमी एवं मकर संक्रांति शामिल हैं। कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल आक्रांताओं से हिंदू समाज की रक्षा करने तथा संगठित करने के साथ ही छह जून 1670 को हिंदू पद पादशाही की स्थापना की। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा रूपी तंत्र और प्रार्थना रूपी मंत्र के माध्यम से देशभक्त, चरित्रवान एवं निष्ठावान नागरिकों का निर्माण कर रहा है। 

कार्यक्रम अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों से प्रेरणा लेकर देश हित एवं समाज हित के लिए कार्य करना चाहिए। 

इधर, रस्तोगी धर्मशाला में माधव उप नगर में अंबिका प्रसाद, प्रांत संयोजक कुटुंब प्रबोधन, केशव उपनगर में जिला प्रचारक घनश्याम, बालाजी उपनगर में सह जिला कार्यवाह मनोज कुमार शर्मा, दीन दयाल उपनगर में सह जिला संघ चालक विचित्र सक्सेना तथा विवेकानंद उपनगर में विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक सर्वेश पाठक ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदू पद पादशाही के स्थापना दिवस के बारे में स्वयं सेवकों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सिंह सेंगर, अंकित शर्मा, अभिनव सक्सेना, कुशाल भारत, अजय रस्तोगी, हिमांशु, अमन भारद्वाज सहित अनेको स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto