लिंगेश्वरनाथ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का 14वां वार्षिकोत्सव मनाया
SAB KI BAAT
Jun 20 2024
1130
बदायूं। मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को लिंगेश्वर नाथ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के 14 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। 
मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने प्रातः काल श्री हनुमान जी का दही,दूध, घी ,शक्कर एवं शहद से अभिषेक कर नवीन वस्त्र आभूषण पहना कर भव्य श्रृंगार किया। 11 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य यजमान कपिल रस्तोगी एवं प्रिया रस्तोगी रहे। यज्ञ के पुरोहित पंडित अवधेश शर्मा तथा पंडित धनीराम मिश्रा रहे। दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर उज्जवल रस्तोगी, ध्रुव रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, अभिनव रस्तोगी, दीपांशु रस्तोगी, प्रियांशु शर्मा, धूम सिंह, प्रमोद वर्मा, सर्वेश दिवाकर, राजकुमार मौर्य, नितेश रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर एवं कन्हैया मिश्रा उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
