एक और मरीज की मौत के मामले में घिरा रामा हॉस्पिटल, विवादों से पुराना नाता रहा है इस अस्पताल और डॉक्टर का
SAB KI BAAT
Aug 11 2026
3990
पथरी का किया था ऑपरेशन, परिवार वालों का आरोप- इलाज में की लापरवाही
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बदायूं का रामा हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। फिर एक बार मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप यहां के डॉक्टर पर लगा है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
जगत निवासी होमगार्ड जगदीश को पथरी थी। परिवार वाले उन्हें रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर ने जगदीश का ऑपरेशन कर दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बोला था कि यदि कोई दिक्त आए तो दोबारा ऑपरेशन कर देंगे लेकिन बाद में लाने पर उन्होंने देखा तक नहीं। परिवार वालों के अनुसार, यदि डॉक्टर के बस की बात नहीं थी तो साफ कहना चाहिए था ताकि वे मरीज को किसी दूसरे डॉक्टर के पास ले जाते। 12 दिन पहले मरीज के टांके कटे थे लेकिन उसमें पस पड़ गया और इन्फेक्शन फैल गया। डॉक्टर ने जितना पैसा मांगा था, उतना दिया भी था। उन्होंने डॉक्टर पर लारवाही का आरोप लगाया। बता दें कि एक महीने में इस अस्पताल में यह तीसरी बार हुआ है। इससे पहले एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया था जबकि मरीज की मौत का यह दूसरा मामला हैं। लगातार विवादों में रहने और डॉक्टर की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्रवाई तो दूर बल्कि जांच करने तक की जहमत नहीं उठाई जा रही है।
------
अस्पताल के कारनामे की एक और खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-
- महिला के खून बहा तो शरीर में रुई भरता रहा था डॉक्टर और स्टाफ...ये रामा हॉस्पिटल है या 'ड्रामा' हॉस्पिटल
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT