सेवा, समर्पण एवं त्याग के रूप में पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मनाया अपना जन्मदिन
गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, गौशाला में गौपूजन , आर्यसमाज द्वारा आयोजित यज्ञ में दी आहुति एवं कन्या पूजन के उपरांत
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सदर विधायक व पूर्व राज्यंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण और त्याग के रूप में मनाया इस मौके पर उन्होंने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा बदायूं विधानसभा के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं मंडल पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, सम्मानित गणमान्य जन सहित हजारों लोगों ने सहभागिता कर सदर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जन्मदिन कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, पूर्व सांसद धर्मेंद कश्यप, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना, पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी डीके भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, हरिओम पाराशरी, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप , पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अनेक पाल पटेल, अरविंद रावत, डॉ अक्षत अशेष, अशोक खुराना, वीरेन्द्र ढींगरा, नवनीत गुप्ता, गिरधारी सिंह, बीडी मथुरिया, रामबहादुर व्यथित, रामबहादु पांडेय, विश्वजीत गुप्ता, महेन्द्रपाल गुप्ता, मयंक गुप्ता, मोनिका गंगवार, रजनी मिश्रा, आशीष शाक्य आदि ने भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT