महिला के खून बहा तो शरीर में रुई भरता रहा था डॉक्टर और स्टाफ...ये रामा हॉस्पिटल है या 'ड्रामा' हॉस्पिटल

महिला के खून बहा तो शरीर में रुई भरता रहा था डॉक्टर और स्टाफ...ये रामा हॉस्पिटल है या 'ड्रामा' हॉस्पिटल

महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर खड़े हो गए थे रौंगटे

आरोप था- पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन करते समय काट दिया था लिवर, 1200 एमएल खून जमा था पेट में

पैसों के बल पर मामला दबाने का भी आरोप लगा था डॉक्टर पर

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बदायूं शहर में कई हॉस्पिटल हैं लेकिन हर बार रामा हॉस्पिटल में ही ड्रामा क्यों हो रहा है यह एक बड़ा सवाल है। लगातार एक के बाद एक घटनाओं ने एक बार फिर इस हॉस्पिटल की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लग गए हैं। ऐसे में साल 2019 में एक महिला के साथ हुई घटना की बात फिर ताजा हो गई है। 

ये मामला 20 मई 2019 का है जब एक महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल के गेट पर परिवार वालों ने उसका शव रखकर हंगामा किया था। दरअसल, डीएम रोड पर रहने वाली महिला पूजा की पित्त की थैली में पथरी थी। पति धीरेंद्र उपाध्याय ने उसे रामा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। उस समय परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने पूजा का ऑपरेशन किया लेकिन किसी कारण लिवर पर कट लग गया। उसके बाद खून बहना रोकने के लिए डॉक्टर और स्टाफ महिला के शरीर में रुई ठूंसते रहे। पूजा की मौत होने के बाद उसे बरेली रेफर किया गया। उस समय परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा के पेट में 1200 एमएल खून जमा था और लिवर पर 15 कट थे, जिन्हें पंच किया हुआ था। उस समय यह मामला काफी चर्चित रहा था। बाद में डॉक्टर पर ये भी आरोप लगा था कि पैसों के बल पर यह मामला दबा दिया गया। इसी मामले में महिला अस्पताल में तैनात डॉ. हाकिम सिंह की पिटाई भी गुस्साए परिवार वालों ने कर दी थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी करने की कोशिश की थी। 

-------

एक मरीज के सिर में पड़ गए कीड़े, मौत

बदायूं। गांव उपरैला निवासी राजवीर 18 जुलाई को सिकंद्राबाद में एक हादसे में घायल हो गए थे। उनके सिर में चोट आई थी। परिवार वालों ने उन्हें 19 जुलाई को रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि डॉक्टर ने भर्ती करने से पहले ही उनसे 1.60 लाख रुपये जमा करा लिए थे और इलाज के दौरान भी पैसा वसूला जाता रहा। 28 जुलाई को पांच लाख रुपये फिर जमा कराए गए। बुधवार को अचानक अस्पताल प्रशासन ने राजवीर को डिस्चार्ज कर दिया और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। इसी दौरान परिवार वालों ने देखा कि राजवीर के सिर में कीड़े पड़ गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने वहां हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने उन पर पथराव किया और डंडे लेकर आ गए। इससे कुछ ही दिन पहले कुछ और लोगों ने पैसों के विवाद के चलते यहां हंगामा किया था। जमकर हुई मारपीट के बाद लोगों का आरोप था कि ज्यादा रुपये देने में असमर्थता जताने पर अस्पताल के स्टाफ ने उनसे गलत व्यहार किया था। इस मामले में जब अस्पताल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto