बच्चों ने बताया मां का महत्व, मदर एथीना में हुआ कार्यक्रम

बच्चों ने बताया मां का महत्व, मदर एथीना में हुआ कार्यक्रम

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘मदर्स डे’ के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा-12 की छात्रा मान्या सिंह द्वारा जीवन में मां के महत्त्व, उसके त्याग, ममता एवं समर्पण के विषय मे बताते हुए अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई।

तत्पश्चात कक्षा-नौ की बालिकाओं द्वारा मां के प्रति संवेदनाओं से परिपूर्ण गीत पर एक भावुक एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा कक्षा-छह के विद्यार्थी मसब द्वारा भी मां के प्रति अपनी भावनाओं को एकल नृत्य द्वारा प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा-प्लेग्रुप से केजी के विद्यार्थियों के लिए उनकी माताओं के प्रति संवेदनाओं को व्यक्त करने हेतु ‘कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी माताओं के प्रति अपना आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए बताया कि समाज में मां का चरित्र सर्वोपरि है जो परिवार के सभी दायित्वों का निर्वह्न करते हुए बच्चे के शैक्षिक विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतएव विद्यार्थियों को भी उनके जीवन में मां की भूमिका का महत्त्व, एवं समर्पण के बारे में समझाते हुए उनके प्रति आदर तथा सम्मान व्यक्त करने हेतु प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto