आमने सामने से भिड़े दो वाहन, दो युवकों की मौत

आमने सामने से भिड़े दो वाहन, दो युवकों की मौत

बदायूं। दातागंज रोड पर दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह गांव के एक किसान की भैंस सड़क पर आ गई थी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए।

दातागंज के गांव बेलाडांडी निवासी ब्रजेश (18) और गोविंद (20) रविवार को टाटा मैजिक में सब्जी लादकर बदायूं मंडी ले जा रहे थे। गाड़ी दातागंज के मोहल्ला बड़ा परा निवासी जयप्रकाश चला रहा था। उसमें गांव के अर्पित और गंगाधार भी बैठे थे। मूसाझाग थाना क्षेत्र में किसरुआ गांव के नजदीक एक किसान की भैंस किसी तरह खुलकर सड़क पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में सामने से आ रही डीसीएम पहले भैंस और फिर मैजिक से टकरा गई। हादसे में ब्रजेश और गोविंद की मौत हो गई जबकि जयप्रकाश, अर्पित और गंगाधर घायल हो गए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto