'वेवलेंथ बाई न्यूटन्स रिंग्स' का प्रयोग कर विद्यार्थियों को समझाई कार्यविधि
SAB KI BAAT
Sep 14 2024
1950
वर्चुअल लैब कार्यशाला के पांचवें दिन दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ पूनम जुनेजा ने दिया व्याख्यान
बदायूं। आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग व आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय राष्ट्रीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने सभी प्रतिभागी प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में वर्चुअल पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ एमओयू किया गया है, जिसमें देश के 18 राज्यों के विभिन्न शिक्षण संस्थानो के 2526 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं तथा भौतिक विज्ञान के प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

पांचवे दिन मुख्य व्याख्याता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेई कॉलेज की भौतिक विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम जुनेजा ने बीएससी पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को वेवलेंथ बाई न्यूटन्स रिंग्स का प्रयोग वर्चुअल माध्यम से करके उसकी कार्यविधि समझाई तथा इस प्रयोग के बारे में संपूर्ण सैद्धांतिक जानकारी देते हुए प्रतिभागियों के सवालों का जवाब दिया।
आईआईटी कानपुर के वर्चुअल लैब की रीजनल कोऑर्डिनेटर तथा पीएसआईटी कानपुर की भौतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दीक्षित भी कार्यशाला में उपस्थित रहीं। आयोजन समन्वयक एवं भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। तकनीकी सहयोग बीएससी पंचम सेमेस्टर के अली राजा ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT