2027 के महासंग्राम की तैयारी शुरू, भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ बनाएगी विजय का रोडमैप

2027 के महासंग्राम की तैयारी शुरू, भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ बनाएगी विजय का रोडमैप

जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में जुटेंगे बूथ अध्यक्ष, भाजपा बुधवार को करेगी बूथ अध्यक्षों का महाकुंभ

बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसी मंत्र के साथ कल भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई को जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में संबंधित विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सम्मेलन प्रातः 10  बजे डायट ऑडिटोरियम (शेखूपुर विधानसभा), साढ़े दस बजे भगवान दास पैलेस, उझानी (बिल्सी विधानसभा), प्रातः 11 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली (बिसौली विधानसभा), दोपहर 12 बजे सिंह ब्रदर्स मार्बल कॉर्नर, दातागंज (दातागंज विधानसभा), दोपहर दो बजे डायट ऑडिटोरियम, बदायूं (बदायूं विधानसभा) तथा दोपहर तीन बजे प्रेम रिसॉर्ट, इस्लामनगर (सहसवान विधानसभा) में आयोजित होंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का आधार बूथ है और बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जा रहे इन सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों को संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, आगामी अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों तथा भाजपा द्वारा निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन एवं बूथों को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto